बागपत, अप्रैल 8 -- बागपत। कलेक्ट्रेट में बुधवार को गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। खेकड़ा एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। रिश्वत मांगे जाने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि एसडीएम ने कुर्रेबंदी करवाने के एवज में अपने ड्राइवर से दो लाख रुपये की मांग करवायी थी। इसी प्रकरण में एंटी करप्शन टीम ने एसडीएम के ड्राइवर नीशू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद भी अब तक एसडीएम के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने एडीएम शिव नारायण को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...