बागपत, जून 7 -- खेकड़ा। कस्बे के रेलवे स्टेशन पर बड़ौत के एक युवक की जनता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। रविवार सुबह सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन देरी से खेकड़ा रेलवे स्टेशन पहुंची। इस बीच एक युवक पानी पीने के लिए ट्रेन से उतरा। वह प्लेटफार्म पर लगी पेयजल टंकी से पानी पीने लगा। इस बीच एक्सप्रेस ट्रेन चलने लगी। युवक ने दौड़कर उसमें चढ़ने की कोशिश की, लेकिन वह चढ़ नहीं पाया और ट्रैक पर जा गिरा। यह भी पढ़ें- गोरखधाम एक्सप्रेस से गिरकर प्लंबर की मौत, ट्रैक पर मिला एक और युवक का शव ट्रेन के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। ट्रेनों के निकलने के बाद स्टेशन मास्टर को घटना का पता चला। उन्होंने रेलवे पुलिस ...