रिषिकेष, दिसम्बर 17 -- नगर क्षेत्र अंतर्गत मीट का व्यवसाय करने वाले दुकान स्वामियों के साथ बुधवार को नगर पालिका प्रशासन डोईवाला ने बैठक की। जिसमें पालिका अधिकारियों ने मीट विक्रेताओं को खुले में अपशिष्ट न फेंकने और उचित निस्तारण करने की सख्त हिदायत दी। चेताया कि यदि खुले में अपशिष्ट फेंका गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि प्रत्येक दुकान स्वामी को अपने प्रतिष्ठान से निकलने वाले अपशिष्ट का नियमानुसार सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करना होगा। ताकि पर्यावरण प्रदूषण पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि कोई दुकान स्वामी अपशिष्ट को नदियों के किनारे या जंगलों में फेंकते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर पालिका प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.