मुजफ्फर नगर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर राउंड टेबल 346 के बैनर तले विश्व प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी का भव्य कॉमेडी शो आयोजित किया।बस्सी की हंसी से भरपूर प्रस्तुति ने दर्शकों को देर रात तक गुदगुदाया और पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। कॉमेडी शो का उद्देश्य फंड रेजिंग पहल के तहत स्कूलों में बच्चों के लिए नए क्लासरूम का निर्माण करना है।स्थानीय प्लासा होटल में आयोजित कार्यक्रम में अनुभव सिंह बस्सी की प्रस्तुति ने खासकर युवा वर्ग को खूब हंसाया। उन्होंने अपने हास्य में मां-बाप, पति-पत्नी और दैनिक जीवन के मजेदार किस्सों को शामिल किया, जो दर्शकों को खूब पसंद आए। साथ ही उन्होंने मंच से 'मुजफ्फरनगर राउंड टेबल' टीम पर हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक भी किया और टीम की काली ड्रेस की कई बार सराहना की। बस्सी की प्रस्तुति सुनने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.