खूब तपा नौतपा का पहला दिन, 41.4 डिग्री पहुंचा पारा
बिजनौर, मई 25 -- बिजनौर। नौतपा के पहले ही दिन भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। सोमवार को उमस और तेज गर्मी के कारण लोगों को दिनभर बेचैनी महसूस हुई। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री था, वहीं सोमवार को तापमान बढ़कर 41.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। खासकर दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक गर्म हवाओं का असर अधिक दिखाई दिया। भीषण गर्मी के चलते लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा कम दिखाई दी। कई जगह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.