हाथरस, मार्च 1 -- हाथरस। विनायक इंटरनेशनल स्कूल में होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंगों और उमंग से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य एवं होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे एवं एकता का संदेश दिया। विद्यालय के चेयरमैन के.के. चौधरी एवं निदेशक हरेंद्र सिंह ने समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रतीक है तथा हमें मिल-जुलकर समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम का समापन स्वीट्स वितरण एवं सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.