मुरादाबाद, मार्च 5 -- नगर एवं क्षेत्र में धूमधाम के साथ होलिका दहन के उपरांत दुलहैंडी का पर्व मनाया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने एक दूसरे के रंग लगाकर तथा गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। बुधवार को कांठ नगर एवं क्षेत्र में धूमधाम के साथ दुलहैंडी का पर्व मनाया गया। इस दौरान नागरिकों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया। कांठ नगर में दुलहैंडी पर्व पर सूखे एवं गीले रंग की अलग-अलग स्थानों से शोभायात्रा निकाली गई जो कि रामलीला मंदिर कांठ से संयुक्त रूप से होती हुई रविदास मंदिर, मोहल्ला पट्टीवाला, सैनी धर्मशाला, उपदेश नेता का चौराहा होती हुई अपने-अपने गंतव्य स्थल की ओर रवाना हुई। गीले एवं सूखे रंग की शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा डीजे एवं ढोल की थाप पर थिरकते हुए गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। जिस स्थान से भी रंग की शोभायात्रा गुजर रही थी अपनी-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.