नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- बेंगलुरु के अडुगोडी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवती का शव सड़ी-गली हालत में मिला है। मृतका की पहचान पूजा दत्ता (34 ) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह झारखंड की रहने वाली थी, और यहां पर एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात पड़ोसियों ने मकान से दुर्गंध आने की शिकायत की। इस बात की जानकारी मिलने के बाद मकान मालिक ने पुलिस को जानकारी दी और मौके पर बुलाया। जब पुलिस पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। पुलिस के अनुसार, अंदर का नजारा देखकर सबके होश ही उड़ गए। कमरे के अंदर पूजा दत्ता का नग्न और सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच से पता चला है कि मौत कम से कम तीन दिन पहले हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस शव को अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.