मुरादाबाद, अप्रैल 23 -- मां और भाई की जान लेने के बाद आरोपी युवती जिस हाल में घर से बाहर निकली, उसे देखकर गांव वाले कांप गए। युवती के हाथ में खून से सना लोहे का सरिया और कपड़ों पर बिखरा था खून। वह बदहवास होकर गांव की गलियों में भागने लगी। उसे इस हाल में देखकर रास्ते में खड़े लोगों को समझ नहीं आया कि क्या हुआ है। जैसे ही लोगों की नजर उसके खून से सने सरिये पर पड़ी, गांव में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। महिलाओं ने बच्चों को घरों के अंदर खींच लिया और दरवाजे बंद कर लिए। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, भाई से मारपीट मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वह इतनी गुस्से में थी कि किसी की भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई।पूरे गांव में शोर मच गया कि 'वो सबको मार देगी'। इसी खौफ के बीच पुलिस गांव पहुंची। पुलिस को देखकर भी ...