गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के सराय नजर अली निवासी एक युवक ने हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से नाराज है। उसने गुस्से में मुख्यमंत्री को अपने खून से पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मामले में जानबूझकर हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद नहीं किया। प्रमोद यादव उर्फ मोनू का कहना है कि होलिका दहन के दौरान कुछ लोग माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्होंने स्थिति को संभालने और बीच-बचाव करने की कोशिश की तो रवि उर्फ प्रिंस, सूरज, जतिन और उनके एक अन्य साथी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई तो की, लेकिन अब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.