खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
अंबेडकर नगर, जून 26 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीवत गांव के पास नहर किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि सुनियोजित तरीके से हत्या करके शव को यहां ठिकाने लगा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जीवत गांव के पास नहर किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में शव की शिनाख्त बसखारी थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी संजय सिंह पुत्र लल्लू सिंह (25) के रूप में हुई। युवक के चेहरे पर किसी धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने भी हत्या की बात से इनकार नहीं किया है....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.