खून से लथपथ बेहोशी की अवस्था में मिला युवक, डायल 112 ने पहुंचाया सीएचसी
समस्तीपुर, मार्च 27 -- खानपुर। थाना क्षेत्र के नत्थू द्वार पंचायत में बुधवार की देर रात सड़क किनारे एक युवक ख़ून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिला। अमसौर गांव से मेला देख कर लौट रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी। लोगों ने खानपुर थाना डायल 112 को सूचना दी। मौके पर डायल 112 के दारोगा फिरोज खान घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं बेहोशी अवस्था में उक्त युवक को सीएचसी खानपुर लाया। जहां सीएचसी प्रभारी डॉक्टर राणा नितीश कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। युवक की पहचान रेबड़ा गांव निवासी लाल बाबू राय का पुत्र नीतीश राय (23) के रूप में हुई। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई थी। उसके आंख में चोट के निशान थे। वहीं नाक एवं मुंह से भी खून गिर रहा था। मौके से पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.