खून से लथपथ चालक का शव मिला, हत्या का आरोप
फरीदाबाद, जून 19 -- फरीदाबाद, संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र के एसी नगर में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फुटपाथ पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रिक्शा चालक मनोज निवासी एसी नगर के रूप में हुई। परिजनों ने मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार मनोज गुरुवार शाम रोजाना की तरह रिक्शा चलाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह उनकी मौत की सूचना मिली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.