ललितपुर, जुलाई 21 -- ललितपुर। दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलित छात्र-छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई के खिलाफ हर तरफ आवाज बुलंद होने लगी है। मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा और छात्रसत्रा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित खून से लिखा एक पत्र प्रशासनिक अफसरों को सौंपा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में आंदोलित छात्र-छात्राएं लगातार केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर करने वाले इन छात्र-छात्राओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। यह भी पढ़ें- एनएसयूआई ने लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या इस मुद्दे को लेकर समाजवादी युवजन...