महोबा, फरवरी 10 -- चरखारी, संवाददाता। फसल बीमा घोटाला में सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रही जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने खून से खत लिखकर पूरे घोटाला की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है। पदाधिकारियों ने कहना है कि नटवरलालों ने जिले में किसानों के साथ छलावा किया है। जय जवान जय किसान एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने काकुन गांव के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर के पास खून से खत लिखकर फसल बीमा घोटाला की जांच की मांग उठाई है। अध्यक्ष ने कहा कि गांव-गांव में किसानों की भूमि पर फर्जीवाड़ा कर फर्जी फसल बीमा करा क्लेम हड़पने का काम किया गया है। तहसील क्षेत्र के कीरतपुरा, बरायं, नर्टरा के किसान खून से खत लिखने पहुंचे। किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम खून से खत लिखकर क्लेम की राशि वापस दिलाने की मांग उठाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.