नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- कंगना रनौत के रिलेशनशिप काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रहे हैं। अब एक पॉडकास्ट में कंगना ने अपने पास्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बदनामी की गई और काले जादू के आरोप लगे। बता दें कि करियर की शुरुआत में उनका नाम शेखर सुमन के बेटे अध्ययन के साथ जुड़ा था। इस रिश्ता काफी कड़वाहट के साथ खत्म हुआ। अध्ययन ने कंगना पर कई शॉकिंग आरोप लगाए थे और एफआईआर भी दर्ज करवी दी थी। हालांकि कंगना ने इस इंटरव्यू में किसी का नाम नहीं लिया।जादू-टोने के लगे आरोप कंगना एएनआई के पॉडकास्ट में थीं। उन्होंने बताया, 'मेरे एक्स जिसने मुझ पर केस किया था, उससे भी ऊपर कुछ खड़े थे कि चुड़ैल है। खून पीती है। काले कमरे में काले पर्दे लगाकर काला जादू करती है। तो विच-हंटिंग तो थी।' कंगना आगे बताती हैं, 'यह साफ जाहिर था कि उस वक्त विच-हंटिंग हो रही थी, मैं मुश्कि...