रुडकी, अगस्त 17 -- लक्सर, संवाददाता। पुलिस ने अवैध रूप से रक्त एकत्र बेचने वाले गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर दो कारों से 27 यूनिट रक्त, चार डोनर चेयर, फॉर्म बुक, वेट मशीन, एचबी मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। सीओ देवेंद्र नेगी ने बताया कि आरोपी बिजनौर क्षेत्र में 12 से 15 हजार रुपये प्रति पैकेट में यह खून बेचते थे। पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव-देहात में बिना अनुमति के कैंप लगाकर लोगों से रक्त एकत्र कर रहे हैं। आरोप है कि एकत्र रक्त को अधिकृत ब्लड बैंक में जमा कराने के बजाय दूसरे राज्यों में ऊंचे दाम पर बेचने की तैयारी थी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्सर में फर्जी ब्लड कैंप लगाकर खून बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश सूचना के बाद सुल्तानपुर चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह नेगी और भिक्कमपुर चौकी प्रभारी यशवीर सि...