खून के कैंसर की पहचान व इलाज में एआई का सहारा
लखनऊ, अगस्त 22 -- खून की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के इलाज में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद लेने की तैयारी तेज हो रही है। खून की जांच, बोन मैरो रिपोर्ट और मरीज की दूसरी जांचों के आंकड़ों का विश्लेषण आसान होगा। जिससे सटीक इलाज में मदद मिलेगी। एआई खून की स्लाइड में असामान्य कोशिकाओं को पहचानने, बीमारी के प्रकार और गंभीरता का आकलन करने में उपयोगी हो सकता है। यह जानकारी हीमेटोलॉजिस्ट व केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने दी। शनिवार को ब्राउन हॉल में छठे ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस फॉर यंग हीमेटोलॉजिस्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम (वाईएचओपी) का शुभारंभ हुआ। इसमें ब्लड कैंसर समेत अन्य जटिल रक्त रोगों की पहचान और इलाज में एआई के बेहतर इस्तेमाल को लेकर देशभर के युवा हीमेटोलॉजिस्ट जुटे हैं। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि ल्यूकेमिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.