रांची, अगस्त 23 -- रांची, सवांददाता । सदर अस्पताल में रविवार को हेमटोपैथोलॉजी सीएमई  का आयोजन हुआ। पैथोलॉजिस्ट एसोसिएशन ऑफ रांची के इस आयोजन में राज्यभर के विशेषज्ञ चिकित्सक जुटे। सीएमई में खून से जुड़ी बीमारियों की जांच, बीमारी की सही पहचान और इलाज की नई तकनीकों पर चर्चा हुई। इस मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने कहा कि खून से जुड़ी बीमारियों में समय पर जांच जरूरी है। बीमारी की सही पहचान होने पर उचित इलाज जल्द शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीएमई जैसे कार्यक्रमों से चिकित्सकों को इलाज के नए तरीकों की जानकारी मिलती है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने खून से जुड़ी बीमारियों की जांच के दौरान आने वाली चुनौतियों और मरीजों के इलाज के बेहतर तरीकों पर चर्चा की। चिकित्सकों ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार नई तकनीक विकसित ...