मेरठ, फरवरी 6 -- यूपी के में खूनी रंजिश के चलते एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। मेरठ जिले के नौचंदी थाने के सामने जैदी फार्म कॉलोनी में शुक्रवार शाम हमलावरों ने स्क्रैप कारोबारी और उसके दोस्त पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपियों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी के सिर में एक गोली और सीने में तीन गोलियां मारी, जबकि दूसरे युवक के कंधे में गोली लगी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घायल को गंभीर हालत में दिल्ली के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना डेढ़ साल पहले लोहियानगर में हुए अरशद हत्याकांड का बदला लेने के लिए अंजाम दी गई। फिलहाल अरशद के साले समेत 11 लोगों को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। लोहियानगर क्षेत्र में जुर्रानपुर के पास एक स्वीमिंग पूल पर 4 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.