मऊ, अप्रैल 13 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी पुलिस टीम ने ग्राम काझा खुर्द में निर्माण कार्य के दौरान खूनी संघर्ष में हत्या के मामले में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की शिनाख्त राहुल कुमार निवासी काझाखुर्द थाना सरायलखन्सी के रूप में किया गया। थानाध्यक्ष सरायलखंसी संजय सिंह ने बताया कि 26 मार्च को हुए खूनी संघर्ष के दौरान गंभीर रूप से घायल हरगोविन्द निवासी पलिगढ़ की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में छह आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। यह भी पढ़ें- इब्राहिमपुर खूनी संघर्ष में फरार छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...