खूनी संघर्ष में सिर ईंट में लगने से महिला की मौत
उरई, जून 12 -- कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मझवार में गुरुवार देर रात मोटरसाइकिल निकालने के मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में हुए पथराव में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतका के तीन मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम मझवार निवासी वीरेंद्र और रोहित बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। बीते रात करीब 11 बजे दोनों अपनी ड्यूटी खत्म करके परोसा विद्युत उपकेंद्र से बाइक से अपने घर मझवार लौट रहे थे। उनके साथ गांव के ही तीन अन्य लोग भी थे। वीरेंद्र और रोहित उन तीनों को उनके घर छोड़कर जैसे ही अपने घर की तरफ आगे बढ़े, तभी रास्ते में मौरंग (बालू) के एक ढेर के पास गांव के ही रामपाल, पूर्व प्रध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.