खूनी संघर्ष में मौत के मामले में एक गिरफ्तार
मऊ, अप्रैल 5 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझा खुर्द में 26 मार्च खूनी संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों से दो लोगों पहले पक्ष से हरिगोविंद और दूसरे पक्ष से भारत कुमार की मौत के बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। शनिवार को पुलिस टीम ने फरार आरोपित राजनाथ निवासी काझाखुर्द थाना सरायलखंसी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी संजय सिंह ने बताया कि अभी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.