बस्ती, मार्च 31 -- दुबौलिया (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के दुबौलिया थानांतर्गत सेमरा मुस्तहकम में हुए खूनी संघर्ष की घटना में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी विपिन यादव, रामरीत यादव और राधेश्याम को पुलिस टीम ने सोमवार को गांव के दक्षिण बंधा के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ्ज्ञ ही एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गा। इनकी निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया गया है। सेमरा मुस्तहकम में शनिवार की देर रात ट्रैक्टर हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया था। दोनों पक्षों के बीच होली के दिन हुए विवाद के बाद से ही तनातनी चल रही थी। शनि...