खूनी संघर्ष में पूर्व प्रधान समेत कई घायल
नोएडा, मई 8 -- दनकौर, डॉ. सतीश शर्मा। उस्मानपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान पूर्व प्रधान समेत कई लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने तलवार और फरसे से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। यामीन ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके बेटे हसीन की गुरुवार देर शाम गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के लोग फरसा और तलवार लेकर उनके घर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- समझौता पंचायत में खूनी संघर्ष, तीन घायल आरोप है कि उन्होंने हसीन और उसके पिता पर हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के पूर्व प्रधान और उनका ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.