सहारनपुर, फरवरी 11 -- जमीनी विवाद को लेकर एक सप्ताह पहले गांव महमूदपुर जाटोवाला में दो पक्षो के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर जाटोवाला में एक सप्ताह पहले दो पक्षो के बीच जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। घायल पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने कई नामजद आरोपियो के खिलाफ गम्भीर धाराओ में रिर्पोट दर्ज की थी। उक्त मामले में पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दबिश देकर नामजद एक आरोपी लुकमान पुत्र अली हसन निवासी ग्राम महमूदपुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया और चालान कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.