खूनी संघर्ष में दो पक्षों के सात लोग घायल
फिरोजाबाद, अप्रैल 10 -- जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ जिसमें लाठी-डंडों के अलावा धारदार हथियार भी चले। एक पक्ष के पिता एवं उसके तीन पुत्र शामिल हैं। दूसरे पक्ष के भी तीन लोग घायल बताए गए। घायलों में एक ही हालत गंभीर होने पर उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया। गुरुवार का यह मामला थाना नारखी के अंतर्गत गांव वजीरपुर कोटला का है। घटना के पीछे एक खाली पड़ी जमीन पर अवैध कब्जे का विवाद बताया है। थाना नारखी के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों के घायल लोग थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस हमले में रिसाल सिंह के अलावा उसके तीन पुत्र संजीव कुमार, विकास कुमार एवं आकाश घायल है जबकि दूसरे पक्ष से गुलशन एवं दो अन्य शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रिसाल सिंह को ट्रामा सेंटर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.