गोपालगंज, अप्रैल 1 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसा सिढा गांव में मंगलवार जमीन विवाद में को दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में बुधवार को 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहली प्राथमिकी नंदू राम के बयान पर दर्ज की गई। कहा है कि उनके परिवार पर लोहे की रॉड और चाकू से जानलेवा हमला किया गया। जिससे कई लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के वीरेंद्र राम ने भी दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मारपीट एवं जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अर्पेश कुमार, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र राम, नंदू राम, शैलेश राम, अमित कुमार एवं रीना देवी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया है।...