मऊ, अप्रैल 7 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काझाखुर्द में दो सप्ताह पूर्व निर्माण कार्य को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस टीम ने मंगलवार को फरार एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की शिनाख्त नंद लाल उर्फ मिंटू के रूप में किया गया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लाठी और डंडा बरामद किया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि अब मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जल्द ही शेष अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...