चण्डीगढ़, दिसम्बर 17 -- लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार शाम को कैदियों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जब जेल प्रशासन और पुलिस जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कैदियों ने पुलिस अधिकारियों पर हमला कर ही दिया। कैदियों ने ईंट मार कर जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू का सिर फोड़ दिया है। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं घटना से जेल में अफरातफरी मच गई है और यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।200 से अधिक कैदियों ने किया हमला जानकारी के मुताबिक ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार को कैदियों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। इसके बाद शाम 7 बजे दोबारा कैदियों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। जेल सुपरिटेंडेंट कुलवंत सिद्धू अन्य अफसरों के साथ हालात श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.