खूनी गली का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर करने पर जताई खुशी
देहरादून, मई 2 -- नगर निगम देहरादून की बोर्ड बैठक में शनिवार को दून के ऐतिहासिक झंडा वार्ड स्थित खूनी गली का नाम स्वर्गीय नीलांबर दत्त पंत मार्ग करने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित होने पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों ने आभार जताया है। दून के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं 1953 से 58 तक नगर पालिका में क्षेत्र के प्रतिनिधि रहे स्व.नीलांबर दत्त पंत के नाम का प्रस्ताव वार्ड पार्षद पार्षद वैभव अग्रवाल ने रखा। अखिल भारतीय शहीद स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पंत ने इस पर खुशी जताते हुए समस्त स्वतंत्रता सेनानी संगठनों एवं परिजनों द्वारा नगर निगम बोर्ड देहरादून, मेयर सौरभ थपलियाल, क्षेत्रीय पार्षद वैभव अग्रवाल का धन्यवाद किया। स्वतंत्रता सेनानी स्व. नीलांबर दत्त पंत के पुत्र अवधेश पंत ने आशा व्यक्त की कि नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.