कौशाम्बी, जून 17 -- गोराजू (कौशाम्बी), हिन्दुस्तान संवाद पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरबशरीरा गांव की एक किशोरी की मंगलवार शाम खेत से लौटते वक्त अपहरण कर हत्या के बाद हत्यारोपी ने दुस्साहस का परिचय दिया। वह पश्चिमशरीरा थाने के पास घूम रहा था। खोजबीन कर रही पुलिस ने उसको वहीं से हिरासत में लिया।एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल-112 पुलिस के साथ थाना प्रभारी बीएन पांडेय गांव पहुंचे तो पहले किशोरी के परिजनों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि हत्यारोपी राहुल कहीं भागा नहीं है, वह थाने के आसपास ही घूम रहा है। थानाध्यक्ष ने तत्काल थाने में रही फोर्स को चौकन्ना किया। यह भी पढ़ें- किसी और से बातें करने लगी थी, प्रेमिका को किडनैप कर मार डाला, प्रेमी ने कबूल किया जुर्म साथ ही खुद थाने की ओर रवाना हुए और...