गाजीपुर, मार्च 30 -- भांवरकोल। भांवरकोल थाना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की देर रात कुंडेसर- कबीरपुर क्षेत्र के बैफे बाजार चोरों नो दो भैंसों को चुरा लिया। घटना से पशुपालकों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनारसी यादव और बंगाली चौधरी रोज की तरह अपनी-अपनी भैंसों को बाजार में बांधकर सो गए थे। देर रात करीब एक बजे जब उनकी नींद खुली तो दोनों भैंस मौके से गायब थी। घबराए पशुपालकों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। सुबह होते ही बनारसी यादव के पुत्र बृजेश अपने साथियों के साथ भैंसों की तलाश में जुट गए। खोजबीन के दौरान अवथही गांव के पास एक बड़े बगीचे में दोनों भैंस बंधी हुई मिलीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.