खूंटी 09 तोरपा थाना परिसर में जेनरेटर में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने बुझाई
रांची, जून 4 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा थाना परिसर में गुरुवार देर शाम एसडीपीओ कार्यालय के जेनरेटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते जेनरेटर धू-धू कर जलने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दौड़-दौड़ कर बालू और पानी डालकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग जेनरेटर रूम से बाहर नहीं फैली। जेनरेटर को नुकसान पहुंचा है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.