रांची, फरवरी 26 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड उलगुलान संघ के तत्वावधान में गुरुवार को डाड़ीगुटू बाजार टांड़ में पड़हा राजा फूलचंद टूटी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तिलमा एवं डाड़ीगुटू पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए और पेसा नियमावली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्था नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (केग) द्वारा सीएनटी एक्ट और एसपीटी एक्ट के अनुपालन के अंकेक्षण/मूल्यांकन पर रोक लगाना गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कदम से यह संदेश गया है कि जमीन के अवैध हस्तांतरण, खरीद-बिक्री एवं कब्जे के मामलों में उल्लंघन को झारखंड सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने आगे कहा कि पारंपरिक ग्राम सभा को प...