रांची, मई 11 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जिला खेल संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में खेल गतिविधियों को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में लिए गए निर्णय उपायुक्त ने नवस्वीकृत तीन आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में चयनित खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चिकित्सा परीक्षण कर जल्द नामांकन प्रक्रिया पूरी कर प्रशिक्षण शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मी और ग्राउंड्समैन की नियुक्ति हेतु संबंधित विभाग को पत्राचार करने को कहा।

घेराव कार्य और नए केंद्रों की स्थापना उन्होंने बताया कि तोरपा गोविंदपुर स्थित डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र में म...