रांची, अप्रैल 26 -- खूंटी, संवाददाता। गर्मियों की छुट्टियों को रचनात्मक और उपयोगी बनाने के उद्देश्य से खूंटी हेल्थ क्लब की ओर से 20 से 28 मई  तक समर कैंप सह टैलेंट हंट का आयोजन किया जाएगा। नौ दिवसीय इस विशेष शिविर में आठ वर्ष से अधिक आयु के बच्चे और युवा भाग लेकर खेलकूद के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। क्लब के संचालक अनुज कुमार ने बताया कि यह आयोजन केवल समर कैंप तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि टैलेंट हंट के रूप में प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान भी की जाएगी। विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा, जिससे जिले के छिपे हुए हुनर को मंच मिल सके। उन्होंने बताया कि समर कैंप सह टैलेंट हंट में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के लिए तैराकी, राइफल शूटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और बास्केटबॉल जैसे ख...