रांची, मई 14 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ खूंटी पुलिस का अभियान लगातार तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने खूंटी और मुरहू थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इन कार्रवाई में करीब दो किलोग्राम अवैध अफीम, 231 किलोग्राम डोडा, एक कार, एक बाइक और एक काला बैग बरामद किया गया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंदगांव की ओर से एक जावा मोटरसाइकिल से एक युवक अफीम लेकर खूंटी की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए...