रांची, मई 19 -- खूंटी, संवाददाता। भीषण गर्मी और प्रचंड लू से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) खूंटी की ओर से शहर के तीन सार्वजनिक स्थलों पर लू राहत केंद्र शुरू किए गए हैं। यह पहल झालसा के निर्देश एवं पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के पर्यवेक्षण में की गई है। राहत केंद्र शहर के बस स्टॉप (खूंटी थाना के समीप), भगत सिंह चौक और बाजार टांड़ स्थित बिरसा कॉलेज प्रवेश द्वार के पास स्थापित किए गए हैं। मंगलवार को बस स्टॉप स्थित केंद्र का उद्घाटन अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा ने किया। इस अवसर पर डीएलएसए सचिव कमलेश बेहरा, नगर पंचायत खूंटी के नगर प्रबंधक मोनिश सहित डीएलएसए एवं नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में प्याऊ खराब, कैसे बुझे लोगों की प्यास राहत केंद्रों में राहगीरों एवं जरू...