खूंटी में 980 ग्राम अवैध अफीम के साथ तीन गिरफ्तार, एक फरार
रांची, अप्रैल 25 -- खूंटी, संवाददाता। मुरहू थाना क्षेत्र के नील फैक्ट्री के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम के सौदे का भंडाफोड़ किया है। एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी के दौरान 980 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपितों में पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के बामनोम निवासी 20 वर्षीय जगदीश डहंगा, गुदड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कमरोड़ निवासी 27 वर्षीय जबार पूर्ति और सिमडेगा जिले के केरसई थाना क्षेत्र के ग्राम गझरिया निवासी 23 वर्षीय रैजीश केरकेट्टा शामिल हैं। इनके पास से दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया है। बरामद अफीम की अनुमानित बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस अधीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.