रांची, अप्रैल 28 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), खूंटी द्वारा 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डीएलएसए खूंटी रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। अभियान के शुभारंभ पर सिविल कोर्ट परिसर से भगत सिंह चौक तक प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थगण एवं डीएलएसए कर्मियों ने भाग लेकर आम लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर जरूरतमंद लोगों की पहचान करना और उन्हें विधिक सहायता के साथ-साथ स...