रांची, मई 26 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर चलाए जा रहे "मिशन मुस्कान" अभियान के तहत खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तकनीकी अनुसंधान और लगातार चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 57 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए।

मोबाइल फोन का वितरण मंगलवार को सभी थाना प्रभारियों की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सौंपा। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल धारकों ने खूंटी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार जताया।

पुलिस की प्राथमिकता मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी थ...