रांची, फरवरी 2 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिले में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा का आयोजन नगर निकाय चुनाव के साथ ही हो रहा है, जिससे प्रशासन के समक्ष दोहरी जिम्मेदारी खड़ी हो गई है। हालांकि जिला प्रशासन ने दावा किया है कि परीक्षा और चुनाव दोनों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जानकारी के अनुसार जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मैट्रिक परीक्षा में जिले से कुल 7,108 परीक्षार्थी शामिल होंगे, वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 4,458 छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.