रांची, मार्च 25 -- खूंटी, संवाददाता। जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम और डोडा बरामद किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 37 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इस कार्रवाई से अवैध नशा कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप है। पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 24 मार्च को गुप्त सूचना मिली थी कि गाड़ी गांव में संतोष आइंद और जीवन जशमन आइंद द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।घर और खेत से हुई डोडा की बरामदगी:छापेमारी के दौरा...