रांची, मार्च 13 -- खूंटी, संवाददाता। रामनवमी पर्व को लेकर केंद्रीय रामनवमी महासमिति, खूंटी ने शोभायात्रा में शामिल होने वाली सभी मंडलियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। महासमिति के महामंत्री जितेंद्र कश्यप ने बताया कि मंडलियों के साथ आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि सभी मंडलियों के लिए महासमिति से निबंधन कराना अनिवार्य होगा। निबंधन के बाद ही झांकी के लिए वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। जिन मंडलियों का निबंधन नहीं होगा, उन्हें महासमिति की ओर से सहयोग राशि भी नहीं दी जाएगी। महासमिति के अनुसार पहला मंगलवारी जुलूस 17 मार्च को और दूसरा मंगलवारी जुलूस 24 मार्च को निकाला जाएगा, जिसमें सभी मंडलियां भाग लेंगी। वहीं रामनवमी के अवसर पर मुख्य शोभायात्रा 27 मार्च को निकाली जाएगी। जारी निर्देशों में कहा गया है कि मंगलवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.