रांची, अप्रैल 1 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि 12 अप्रैल को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 4668 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा तीन पालियों में संपन्न होगी, जिसके लिए सभी केंद्रों पर व्यापक तैयारी सुनिश्चित की जा रही है।कदाचार मुक्त परीक्षा पर विशेष जोर:उपायुक्त ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, पर्याप्त पु...