रांची, अप्रैल 11 -- खूंटी, संवाददाता। ​उपायुक्त आर रॉनिटा द्वारा झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा के सफल एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर शनिवार को समाहरणालय के सभागार में सभी केंद्र अधीक्षकों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि ​ झारखंड स्टाफ सलेक्शन कमीशन द्वारा 12 अप्रैल को जिले में झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए खूंटी जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिसमें 4668 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संचालन सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त द्वारा सभी केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों प...