खूंटी में 130 लीटर चुलाई शराब बरामद, कई भट्ठियां ध्वस्त
रांची, सितम्बर 21 -- खूंटी, संवाददाता। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने सोमवार को खूंटी थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया। अधीक्षक उत्पाद, खूंटी के निर्देश पर रीदाडीह, कुसुम टोली, बेलांगी एवं कर्रा रोड में कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान अवैध शराब की भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। वहीं, अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के ठिकानों से कुल 130 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब बनाने के लिए तैयार करीब 1200 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उत्पाद विभाग की कार्रवाई के बाद अवैध शराब की भट्ठी संचालकों एवं विक्रेताओं के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: अवैध शराब की भट्ठियां ध्वस्त , 5 गिरफ्तार अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.