रांची, मार्च 21 -- खूंटी, संवाददाता। जिलेभर में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर की विभिन्न मस्जिदों में पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। सुबह से ही नमाज को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। जामा मस्जिद, मस्जिद-ए-जोहरा, मस्जिद-ए-कौसर और मदीना मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी जुटे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चे भी अपने अभिभावकों के साथ नमाज अदा करने पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग समय पर अदा हुई नमाज:जामा मस्जिद कर्रा रोड में पहली जमात सुबह 7:45 बजे मौलाना मोहिबुल्ला नदवी की अगुवाई में अदा की गई, जबकि दूसरी जमात 8:30 बजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.