रांची, नवम्बर 26 -- खूंटी, संवाददाता। नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देश तथा डालसा के तत्वावधान में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों तथा अन्य लोगों ने भारत के संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़ा और संविधान के मूल सिद्धांतों-न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का पालन करने की शपथ ली। इसके बाद संविधान जागरुकता के उद्देश्य से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके साथ ही स्वामी श्रद्धानंद, सेंट पब्लिक सेवा आश्रम डीएवी स्कूल, खूंटी में भी संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.